धर्मनगरी चित्रकूट के प्रमुख पर्यटक एवं दर्शनीय स्थल गुप्त गोदावरी में इस वर्ष हुई लगातार बारिश के दौरान गुफाओं और चट्टानी क्षेत्रों में पानी का रिसाव बढ़ने से कमजोर अथवा ज्वाइंट वाले पत्थरों के खिसकने और गिरने की आशंका बढ़ जाती है, इसी बारिश के कारण गुप्त गोदावरी की प्राकृतिक गुफा में पानी का रिसाव सामान्य से अधिक हो गया है, जिसके चलते पत्थरों के गिरने की घटना सामने आई है, उल्लेखनीय है कि गुप्त गोदावरी चित्रकूट का एक अत्यंत लोकप्रिय एवं धार्मिक-प्राकृतिक दर्शनीय स्थल है, जहां गुफा के भीतर निरंतर जल का प्रवाह बना रहता है। हालांकि, पत्थर गिरने की वास्तविक वजह और गुफा की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक अथवा विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जब तक विशेषज्ञों की जांच पूरी होकर रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती, तब तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए गुफा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
रिपोर्ट :- आलोक गर्ग
सेंटर :- चित्रकूट