मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा बच्चियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट एवं पोजीशन टेकओवर गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत काटेला क्षेत्र से बच्चियों को इटवा लाकर विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं थाना परिसर का भ्रमण कराया गया।
गतिविधि के दौरान बच्चियों को इटवा थाना ले जाया गया, जहाँ उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, महिला हेल्प डेस्क एवं बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। पोजीशन टेकओवर गतिविधि के अंतर्गत बच्चियों को जिम्मेदार पदों की भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया गया।
इस क्रम में बच्ची आराध्या को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की भूमिका तथा सरोज कुमारी को महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। इसके उपरांत बच्चियों को बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय ले जाया गया, जहाँ पायल जी की भूमिका को समझते हुए बाल विकास एवं महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
इस गतिविधि के माध्यम से बच्चियों को यह समझने का अवसर मिला कि विभिन्न सरकारी पदों पर कार्यरत अधिकारी किस प्रकार बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सुरक्षा तथा विकास के लिए कार्य करते हैं। बच्चियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं एवं विचारों को खुलकर व्यक्त किया।
परिणाम एवं प्रभाव
बच्चियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिला।
बच्चियों को सरकारी विभागों एवं अधिकारियों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
पोजीशन टेकओवर के माध्यम से बच्चियों में निर्णय लेने एवं जिम्मेदारी निभाने की क्षमता विकसित हुई।
बच्चियों ने पुलिस एवं बाल विकास विभाग की भूमिकाओं तथा जिम्मेदारियों को समझा।
गतिविधि से बच्चियों को अपने भविष्य के लक्ष्यों के प्रति प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिला।
सभी बच्चियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से सहभागिता की।
निष्कर्ष
एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट एवं पोजीशन टेकओवर गतिविधि बच्चियों के लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर रही। इस गतिविधि से बच्चियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता में सकारात्मक वृद्धि हुई। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों एवं भविष्य की संभावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पंचायत फैसिलिटेटर
काजल श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ अभय नन्दन कठेला सिद्धार्थ नगर