*प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क 05 किलो खाद्यान्न (चावल) प्रति यूनिट का वितरण*।
मथुरा। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि नि:शुल्क खाद्यान्न (चावल) का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आच्छादित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारको से संबद्ध प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) का दिनांक 19.06.2022 से 30.06.2022 के मध्य वितरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद के समस्त कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उक्त अवधि में संबंधित उचित दर विक्रेता से प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डो से संबद्ध प्रत्येक यूनिट पर नि:शुल्क 05 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट अनिवार्य रूप से प्राप्त कर ले। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ. टी. पी. वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण दिनांक 30.06.2022 को संपन्न होगा।
कोविड़ -19 के दृष्टिगत ई -पोस मशीन से वितरणके समय प्रत्येक उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी रखा जाएगा और हस्तप्रक्षालन के उपरांत ही ई -पोस मशीन का प्रयोग किया जाएगा। उचित दर दुकानों पर टोकन सिस्टम लागू करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा कि एक समय में 05 से अधिक उपभोक्ता न रहे और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो वक्ताओं के मध्य कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखें तथा उनकी बारी आने पर खाद्यान्न निर्गत किया जाए।
सभी कार्ड धारक मास्क लगाकर तथा दूरी रखते हुए उपरोक्तानुसार अपने राशनकार्ड पर नियमानुसार खाद्यान्न प्राप्त कर ले। समस्त उचित दर दुकाने प्रात: 06 से रात्रि 09 बजे तक खुलेगी। जनपद की उचित दर दुकानो पर तैनात नोडल अधिकारीयो की उपस्थिति में ही किया जाएगा तथा नोडल अधिकारियो के क्रियाकलापो पर सतर्क निगरानी तैनात नामित अधिकारी द्वारा निरंतर अपने -अपने क्षेत्र के अंतर्गत भ्रमणशील रहकर उपरोक्त नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।संवाददाता मोहित सैन मथुरा।