प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,………🔸 कलेक्टर श्री रत्नाकर झा से खिलौने पाकर आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे प्रसन्न हुए
🔸 कलेक्टर श्री झा ने आंगनबाडी केन्द्र देवरी माल में वृक्षारोपण किया

जिले के आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए लगातार कार्य प्रारंभ हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा को प्रभावी और रूचिकर बनाने के प्रयास जारी है। अब आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को ऐसे परिवेश में लाया जाएगा, जिससे उनका समग्र विकास हो सके। आंगनबाड़ी केन्द्रों को एडॉप्ट करने के लिए दानदाताओं/सहयोगकर्ताओं को भी जोड़ा जा रहा है। जो आंगनबाड़ी केन्द्रों की सुविधाओं, और सेवाओं में सहभागी बनेंगे।

श्री रत्नाकर झा ने शनिवार को आंगनबाड़ी केन्द्र देवरी माल जनपद पंचायत डिंडौरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने आंगनबाड़ी केन्द्र देवरी माल को गोद लिया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के स्वास्थ्य, नाश्ता, भोजन के बारे में पूछा। गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के परिसर में वृक्षारोपण भी किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को खिलौनों का वितरण किया। कलेक्टर श्री झा से खिलौने पाकर आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।