बारीपदा: मयूरभंज जिले के रसगोविंदपुर ब्लॉक के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में तीन दिनों तक ‘आंगन का उत्सव’ मनाया गया।ब्लॉक महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्षा श्रीमती मालती मांडी के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव के दौरान भदुआशोल पंचायत के कृष्णचंद्रपुर आंगनवाड़ी केंद्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने कहा कि सरकार की ओर से गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं तथा बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने से पोषण स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर पोषण एवं स्वच्छता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ‘सुभद्रा’ योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा साहू एवं सहायिका सुख हेम्ब्रम का सहयोग रहा। नलगजा सेक्टर की महिला पर्यवेक्षिका सुजाता पंडा गोस्वामी तथा पोषण ब्लॉक समन्वयक तपु बाबू ने भी कार्यक्रम के संचालन में सहयोग कियाउत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा लाभार्थी माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को उत्तरीय एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।