लोकेशन जतारा
रिपोर्टर महेंद्र कुमार दुबे
जतारा
जतारा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम कुमार यादव एवं आरपी यादव के नेतृत्व में जतारा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार नितिन गौड़ को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार के नाम 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर अपनी बात रखी और मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आमजन से जुड़े मुद्दों की ओर (1)जनपद पंचायत पलेरा की ग्राम पंचायत गड़ारी श्मशान घाट से जबाहरपुरा गाँव की मुख्य सड़क में जुड़ा जाए पक्की सड़क का निर्माण किया जाए(2) जनपद पंचायत पलीरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खनौता के अंतर्गत तपनियन गाँव में सड़क ना होने के कारण गाँव की लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है लारोन से टेपलियन और कावरी तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाए(3) गोशाला पर दबंगों द्वारा कब्जा किया गया था, उस जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया है, उसे मुक्त किया जाए समाजवादीपार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।