रिपोर्टर मनोज कुमार भट्ट
लोकेशन जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जगदलपुर शहर से लगे *नियानार बाईपास* के पास देर रात हुए हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर नियानार बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
दो युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने नियानार बाईपास पर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज (महारानी अस्पताल) भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।