गढ़मुक्तेश्वर।
जनपद हापुड़ के गांव अल्लाबकसपुर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “Happy Gandhi Jayanti” और महात्मा गांधी के विचारों से जुड़े नारे लगाकर उनके सत्य, अहिंसा और प्रेम के संदेश को याद किया। शिक्षकों ने बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भावना के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं। बच्चों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण देशभक्ति और गांधी जी के विचारों से सराबोर रहा।
“सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
संवाददाता शादाब खान की रिपोर्ट