Ripotar : रामकुमार पटेल
लोकेशन: नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत नरसिंहपुर जिले में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ने सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर में स्वच्छता बंधुओं के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही हमें ये अवसर दिया है कि हम सफाई मित्रों का सम्मान कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ में सफाई व्यवस्था की पूरे विश्व में चर्चा हुई थी।
इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे, जिन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया