हरदोई
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र स्थित हर्रई पुल के पास शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब मुर्गों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
नहर में पानी कम होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। घटना को देखते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य में जुट गए।
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले पिकअप चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर वाहन में फंसे मुर्गों को रेस्क्यू किया। इसके बाद एक ट्रैक्टर को बुलाकर पिकअप को भी नहर से बाहर निकलवाया गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से हुआ या चालक के नियंत्रण खोने से।
हरदोई /रिपोर्टर प्रवीण कुमार