जखेड़ा रहमतपुर, गढ़मुक्तेश्वर।
राष्ट्रीय हनुमान दल के अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू के जखेड़ा रहमतपुर आगमन पर एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर अनित सोम, स्टेट प्रभारी एवं पत्रकार तथा जिला मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ठाकुर सतेंद्र तोमर सहित राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा के दौरान संगठन के छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निमंत्रण कार्ड वितरित किए गए तथा अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू जी ने ठाकुर अनित सोम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
रिपोर्ट: ठाकुर अनित सोम, पत्रकार
स्थान, जखेरा, गढ़मुक्तेश्वर