मुंबई, घाटकोपर (वेस्ट):
घाटकोपर पश्चिम में “असल्फाची माताराणी” के बगलामुखी स्वरूप का भव्य आगमन सोहळा इस बार भी श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से सराबोर नजर आया। माता रानी के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में भक्त सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारों, ढोल-ताशों और गुलाल से भक्तिमय वातावरण बन गया।
असल्फा मेट्रो स्टेशन और शिव प्रभा बिल्डिंग के आसपास भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। माता रानी के दर्शन और स्वागत के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे।
माता रानी की विशाल प्रतिमा, आकर्षक श्रृंगार और सुंदर आभूषण भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और आस्था देखने को मिली।
इस भव्य आयोजन में शिव शक्ति मित्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही संपत अन्ना कोटियन, सर्वेश ठाकुर और शिखर ठाकुर की मौजूदगी में माता रानी का आगमन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ
मुंबई की जनता और नवरात्रि प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर इस भव्य आगमन सोहळे को यादगार
बृजेश पाठक
आई टी एम न्यूज़ रिपोर्ट, मुंबई