झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर पटेल ने शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के साथ ही शिक्षकों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से राहत देने की मांग रखी।
शिव शंकर पटेल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता और समान अवसर सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने सरकारी और निजी विद्यालयों में समान पाठ्यक्रम तथा ड्रेस व्यवस्था जैसे विषयों पर विचार किए जाने की बात कही, ताकि आर्थिक स्थिति के आधार पर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा के अवसरों में अंतर कम हो सके।
उन्होंने आरक्षित वर्ग के युवाओं को पारदर्शी तरीके से आरक्षण का लाभ दिलाने तथा बुंदेलखंड और पूर्वांचल के विकास से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद में मजबूती से उठाने का संकल्प जताया।
शिव शंकर पटेल ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी और स्नातक हित उनके प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। उन्होंने मतदाताओं से उम्मीदवारों के विचार, प्राथमिकताओं और मुद्दों के आधार पर निर्णय लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “आपका विश्वास ही मेरी ताकत है और आपका सम्मान ही मेरा लक्ष्य है।
shakti singh Reporter
ITN National news jhansi