थाना अलापुर पुलिस ने 3 बच्चों को 1 घंटे में किया सकुशल बरामद।
अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने एक सराहनीय कार्य किया अपने मां-बाप के संग अलापुर बाजार में आया बच्चा कहीं भटक गया था जिसकी सूचना मिशन शक्ति टीम और चीता मोबाइल कस्बे को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई और बच्चे को 1 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया।
5 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा ककराला वार्ड नंबर 12 निवासी एक व्यक्ति ने मिशन शक्ति टीम और चीता मोबाइल कस्वे को सूचना दी ।उनका 3 वर्षीय बच्चा कस्बा अलापुर बाजार में उनके साथ से कहीं भटक गया है सूचना प्राप्त होते ही थाना अलापुर पुलिस तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्चे की तलाश हेतु प्रयास करने लगी। पुलिस टीम द्वारा मात्र 1 घंटे के भीतर गुमशुदा बच्चे को कस्वा अलापुर बाजार में सड़क पर घूमते हुए सकुशल बरामद कर लिया बच्चे को उनकी माता के सुपुर्द किया गया है परिजनों द्वारा थाना अलापुर पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है
बच्चों को बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, कांस्टेबल कुलदीप नागर, अंकुर मलिक,महिला कांस्टेबल साक्षी और महिला कांस्टेबल ज्योति पाल थाना अलापुर शामिल हैं।