उरई(जालौन):
सद्भावना एकता मंच के शिविर में 23 लोगों ने किया रक्तदान,स्वास्थ्य जांच भी हुई। पितृ पक्ष में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सद्भावना के साथ सामाजिक सेवा का संदेश देने के लिए सद्भावना एकता मंच के तत्वावधान में मंगलवार को स्टेशन रोड, उरई स्थित सिंधी सत्संग भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान 23 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मणदास बाबानी ने की। विशिष्ट अतिथियों में सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला अस्पताल के सीएसएस डॉ.जगजीवन राम, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह और जिला योग प्रभारी संजय गौड़ मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में प्रवीण, वीर सिंह चंदेल, देवेंद्र कुमार, पुनीत बाबानी, अलीम, सचिन गेढ़ा, रहीश, अमिताभ, मुवीन खान, प्रबल प्रताप सिंह, मोहनलाल रावलानी, आशीष गोयल, आदित्य, चिराग बाबानी, मनीषा, संदीप सिंह, अंजली, नीलम, लक्ष्मणदास बाबानी और महावीर तरसौंलिया समेत अन्य शामिल रहे। मंच की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल टीम ने शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. राहुल कुमार, डॉ. तरुण मुगदल, काउंसलर राहुल कुमार, मणिकेश, हेमलता गोस्वामी, ऋषभ और प्रफुल्ल समेत अस्पताल की टीम मौजूद रही। अतिथियों एवं मेडिकल टीम को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संरक्षक केपी सिंह, रामशरण जाटव, डॉ. प्रशांत निरंजन, उपाध्यक्ष अलीम, सचिव डॉ. ममता स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष महावीर तरसौंलिया, संगठन मंत्री शांतिस्वरूप माहेश्वरी, शशि सोमेंद्र सिंह, रजनी सिंह, संतोष प्रजापति और मिथिलेश कुमार नायक मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख,ITN news)