सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद सोनभद्र के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मंडलायुक्त ने पीएम सूर्य घर योजना में बेहतर समन्वय के साथ प्रगति बढ़ाने, फैमिली आईडी की प्रगति में तेजी लाने, पात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी विभागों को मंडलायुक्त के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।