गोण्डा
करनैलगंज की ऐतिहासिक रामलीला के श्रीराम विवाह प्रसंग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 08 अक्टूबर को नगर में भगवान श्रीराम की गाजे बाजे के साथ भव्य शाही राम बारात निकाली जाएगी।
शाम 6 बजे रामलीला भवन, गड़ाही बाजार से बारात शुरू होगी। इसमें श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गाड़ी बाजार स्थित जनकपुरी धाम पहुंचेगी।
स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारियां हो रही हैं। पुष्पवर्षा, शहनाई और वाद्ययंत्रों के बीच नगर राममय होगा। जनकपुरी धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम-सीता विवाह की रस्में होंगी।
रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहित पाण्डेय ने बताया कि बारात को विशेष आकर्षण देने के लिए तैयारी है, विभिन्न प्रदेशों से कलाकार आएंगे।
रिपोर्ट – श्रीनाथ रस्तोगी जिला स्वाददाता गोण्डा
आई टी एन नैशनल