अब हर युवा तक पहुँचेगा ज्ञान, ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ से बनेगा भविष्य महान!
📍 स्मृति उद्यान के सामने, कोरबा
कोरबा नगर पालिक निगम की अभिनव पहल ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी द्वारा फीता काटकर इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह अभिनव पहल विद्यार्थियों एवं युवाओं को पुस्तकों और ज्ञान से जोड़ने, अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने तथा पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। अब पुस्तकालय की सुविधा को अधिक सुलभ बनाकर युवाओं को सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के नए अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत जी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय जी, सभापति श्री नूतन ठाकुर जी, रायपुर संभाग सहप्रभारी डॉ. राजीव सिंह जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी जी, श्री सरोज शांडिल्य जी, श्री अजय चंद्रा जी, श्री सुशील गर्ग जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
📖 किताबों से ज्ञान, ज्ञान से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से उज्ज्वल भविष्य!