लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गूंजी हुंकार!
संविधान और हमारे मताधिकार की रक्षा के लिए अब हर नागरिक को आगे आना होगा। इसी संकल्प के साथ विधानसभा 157 गोपामऊ से प्रत्याशी *सर्वेश-जनसेवा-जी* के प्रतिनिधि श्री अमित कुमार जी और उनकी पूरी टीम ने दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोरी के खिलाफ महा-प्रोटेस्ट’ में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लिया।
लोकतंत्र को जिंदा रखना और चुनावी शुचिता बनाए रखना केवल नेताओं का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है।
आइए, इस लड़ाई में एकजुट हों और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।