फतेहगंज पश्चिमी।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 10 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर सोरहा गांव निवासी जुनैद पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने हाईवे बाईपास के किनारे से आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। मामले की विवेचना जारी है।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़
जिला संवाददाता बरेली