रायबरेली
रायबरेली में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में देर रात सीओ सिटी आशीष निगम खोया मंडी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।
ज़िला – रायबरेली उत्तर प्रदेश
सत्य प्रकाश जोशी (निहाल जोशी)
ब्यूरो चीफ रायबरेली