*हेडलाइन: सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया*
*कटेरा (झाँसी)।* एक हादसे ने गरीब परिवार की खुशियाँ छीन लीं। कस्बे के खेरापति मोहल्ला निवासी 47 वर्षीय अत्तू रायकवार की रविवार को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया।परिवार के मुखिया की असमय मौत से घर में मातम पसरा है, वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।बेहद गरीब परिवार से थे। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। परिवार के एकमात्र सहारे के चले जाने से पत्नी और बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इस घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहारे की जरूरत है। उन्होंने सक्षम लोगों, समाजसेवियों और सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों से आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की, ताकि आर्थिक तंगी से जूझ रही पत्नी और तीनों मासूम बेटियों को जीवनयापन में राहत मिल सके और उनके भविष्य को संबल मिल सके।
रिपोर्ट अनिल साहू