नगवां ब्लॉक में सात पंचायतों के आदिवासियों का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के कृषि सभागार में रजमेरू संस्था की ओर से “अतिवंचित समुदाय की स्थिति एवं परिस्थितियां” विषय पर जन संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खरवार समुदाय के करीब 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पेयजल, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई मूलभूत समस्याओं को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।संस्था प्रतिनिधि गौरव सोनकर ने बताया कि नगवां ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में दलित एवं अतिवंचित समुदायों के बीच आजीविका, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण के आधार पर समुदाय की वास्तविक समस्याओं को सामने रखा गया।BDO अनिल सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।वहीं ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने पेयजल, आवास, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने लोगों को प्रत्येक मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में अपनी समस्याएं रखने के लिए आमंत्रित किया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने समुदाय को शिक्षा, जागरूकता और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।