जयपुर सिटी
मौसम ने ली करवट।
आज 4:30 बजे से शुरू हुई जो रुक रुक कर जयपुर सिटी के अलग अलग इलाकों में अभी भी हो रही हैं। जिससे मौसम ने एक दम से करवट ली है। 36 ° रहने वाला मौसम एक दम से नीचे गिर गया है जो रात तक 23 ° जाने तक अनुमान है मौसम विभाग के ज़रिए।
एक दम से बदले मौसम से कई मौसमी बीमारी आने का ख़तरा भी बना रहता है।
अभी फिलहाल जो मौसम के बदलने से गर्मी में राहत मिली है उससे जनता में खुशनुमा माहौल बना हुआ है। अक्सर दिवाली आते आते हल्की सी ठंड गिरने लग जाती है तो यूं कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि सर्दी का आगाज हो चुका है।
सुबह और रात की हलकी सी सर्दी गिरने लग गई है जो कई दिनों से मौसम विभाग द्वारा बताई गई सूचना के अनुसार है कि बरसात का अलर्ट कई राज्यों और शहरों में पहले से ही जारी कर दिया गया था।
बरसात के आने से दिन में गिरने वाली तेज गर्मी में अब राहत का अंदेशा रहेगा। जिससे लोगो को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा और जल्द ही सर्दी आ जाएगी।
जयपुर सिटी
ब्यूरो चीफ
स्वपनदीप जोशी
