मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बहुत से ऐसे भी थाना प्रभारी आए हैं जिन्होंने अपनी कार्यप्रणाली के दम पर अपना लोहा मनवाया है यदि पूर्व की बात करें तो इंस्पेक्टर बले सिंह, सुरेश चंद शर्मा,के.के गौतम,आदेश कुमार शर्मा ऐसे नाम रहे हैं जिन्होंने थाना स्तर पर अपनी अपनी कार्यप्रणाली से सभी को अभिभूत करके रखा हाल फिलहाल की बात करें तो सतपाल सिंह, चमन सिंह चावड़ा, पी पी सिंह,जी सी शर्मा, के पी सिंह, पी पी सिंह जैसे कई और भी ऐसे नाम है जिन्होंने थाना स्तर पर अपनी अपनी कार्यप्रणाली से सभी को अभिभूत करके रखा और कई और भी ऐसे नाम है जिन्होंने लाजवाब कार्यप्रणाली के दम पर काम करके दिखाया मुजफ्फरनगर में एक ऐसा ही नाम और जुड़ा हुआ है जी हां हम बात कर रहे हैं बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्रि जो अपनी अलग दबंग व बेहतरीन शानदार शैली के लिए पहचाने जाते हैं। सुभाष अत्रि को बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक की कमान संभाले हुए है।उन्होंने उस वक्त आते ही अपने इरादों से यह दिखा दिया था कि वह कहीं भी रहे उन के जलवे और अंदाज वही रहेगा जो सदा रहा है सुभाष अत्रि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए किसी हीरो से कम नहीं है कई पुरस्कार पा चुके हैं तथा इनकी वीरता के कारनामे जन जन की जुबान पर हैं जहां भी रहते जनता को अपना दीवाना करके रखते तथा पूरी ईमानदारी पारदर्शिता के साथ काम करते हैं बदमाश गुंडे इनकी कार्यप्रणाली को देखकर भूमिगत होने पर विवश हो जाते हैं। सुभाष अत्रि जनता की सुनवाई करते हैं तथा गुंडे और बदमाशों पर कहर बनकर बरसते हैं इनका अभी तक का रिकॉर्ड बताता है की इन्होंने पूरी कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी के साथ काम करते हुए अधिकारियों का तो दिल जीता ही साथ ही जनता का भी दिल जीतने का काम किया है आशा है थाना बुढ़ाना की कमान संभालने के बाद यह अपनी कार्यप्रणाली से सभी को प्रभावित कर रहे है तथा पुलिस का इकबाल बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन भी कर रहे है बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्रि ने तस्लीम बेनकाब को बताया की जनता की सुनवाई के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले हैं तथा पुलिस जनसेवा के लिए सदैव सेवा भाव से तत्पर है लेकिन दलाली करने वालों को किसी भी कीमत पर थाने में घुसने नहीं दिया जाता है तथा गुंडे बदमाशों को क्षेत्र में किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाता है। उल्लेखनीय यह भी है कि मुजफ्फरनगर में बतौर कई थाना प्रभारी रहते हुए इन्होंने उन चुनौती पूर्ण घटनाओं को भी खोला जो किसी के लिए आसान नहीं हो सकती थी तो वही कई बदमाशों को काल का ग्रास बनाया सो भी ज्यादा एनकाउंटरो में शातिर इनामी अपराधियों को सबक भी सिखाया तथा में अवैध असला फैक्ट्री का भंडाफोड़कर अपराधियों को जेल भी भेजा तथा अवैध नशे पर भी प्रहार करके रखे हुए है।
