लखनऊ खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
राजकीय इंटर कॉलेज को निर्वाचन के दौरान पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
#Hashtags:
ITN national News Repoter- SHIVAM SHUKLA
