*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
सारण शिक्षक निर्वाचन: मतदान केंद्र की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
मोतिहारी। बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को सदर अंचल, मोतिहारी में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह



