चिचोली छेत्र की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार हो जिसके लिए एनएसयूआई व कांग्रेस सेवादल चिचोली द्वारा पिछले एक वर्षों से लगातार आंदोलन व चक्काजाम किया जा रहा था, जिसके परिणाम स्वरूप चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चीरा पाटला उप स्वास्थ्य केंद्र को नए चिकित्सक प्राप्त हुए ।
एनएसयूआई चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष अमन ख़ान व कांग्रेस सेवादल चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने सामूहिक प्रेस नोट जारी कर कहा पिछले एक वर्ष से लगातार एनएसयूआई व सेवादल कांग्रेस के तत्वाधान मे तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य के नेतृत्व में चिचोली छेत्र की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के ख़िलाफ़ आंदोलन व चक्काजाम प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसका आज फल चिचोली छेत्र की जनता को पाँच नये चिकित्सकों के रूप मे प्राप्त हुआ ।
एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अमन ख़ान ने प्रेस नोट में बताया कि पूर्व में पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य के नेतृत्व में एनएच 47 का चक्काजाम व चिचोली जय स्तंभ चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया था उसी का परिणाम है आज चिचोली को नए चिकित्सक प्राप्त हुए हैं , परंतु जब तक चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल नहीं बना दिया जाता तब तक एनएसयूआई शांत नहीं बैठेंगी तथा लगातार सड़कों पर उतरकर आंदोलन करती रहेंगी ।
प्रेस नोट में कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्षों के आगे सरकार को झुकना पड़ा, जिसके लिए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वो आभार व्यक्त करते हैं , तथा चिचोली छेत्र की जनता को यहाँ आश्वस्त करते है की आगे भविष्य में भी कांग्रेस सेवादल जनता के मुद्दे को आगे भी इसी तरह से उठाएगी और सरकार को झुकायेंगी ।
प्रवीण आर्य व अमन ख़ान ने पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य , वरिष्ठ कांग्रेस नेता टोप पटेल , अकरम पटेल , मनोज यादव , राज वड़ीवा, सुदेश माछीवार, अशोक राठौर, मोहन राठौर, सचिन आर्य ,कैलाश आर्य , रोहित आर्य, राजेन्द्र प्रसाद यादव,युवक कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चंदेलकर व समस्त कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया |
