झाँसी। इलाहाबाद–झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव की दोबारा विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं झाँसी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महेश कश्यप ने मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों और पार्टी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
महेश कश्यप ने कहा कि वर्ष 2026 के स्नातक एमएलसी चुनाव में डॉ. मानसिंह यादव को भारी मतों से विजयी बनाकर विधान परिषद में पुनः पहुँचाने के लिए मतदाताओं ने समाजवादियों पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय मतदाताओं, समाजवादी विचारधारा से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी के नेताओं को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्थन और विश्वास से यह सफलता संभव हुई है।
महेश कश्यप ने मतदान से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने तक शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण बनाए रखने के लिए भी सभी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी की प्रतिबद्धता और आपसी सहयोग का प्रतीक है।
