ग्राम बड़ोद राणा खेड़ा।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम बड़ोद राणा खेड़ा में युवाओं के द्वारा उत्सव रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव के बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला, प्रतिभा एवं सुंदर रंगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच महोदय श्री चरण सिंह जी आंजना, श्री देवजी राजपूत अध्यापक महोदय, डॉक्टर राधेश्याम जी राजपूत, श्री नारायण सिंह भक्त जी एवं राहुल सिंह राजपूत (कॉलेज प्रभारी – शांति निकेतन
उपस्थित रहे। साथ ही गांव के सभी युवा साथी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों में कला, संस्कृति, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को इनाम दिया गया।
