*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
मोतिहारी में बड़ा एक्शन: देवा गुप्ता समेत 90 कुख्यातों पर लगेगा CCA!
मोतिहारी पुलिस ने जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए SP स्वर्ण प्रभात ने 90 कुख्यात बदमाशों पर ‘बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम’ (CCA) लगाने का प्रस्ताव DM सुमन सौरभ यादव को भेजा है।
लिस्ट में सबसे ऊपर मेयर पति देवा गुप्ता का नाम
इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम मेयर पति देवा गुप्ता का है, जो टॉप पर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, देवा गुप्ता पर 29 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा तुरकौलिया के कुमोद यादव, रक्सौल के असलम मियां, और ढाका के मो. इम्तेयाज सहित कई अन्य बड़े अपराधियों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
आगे क्या होगा?
डीएम ने सभी 90 आरोपियों को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद डीएम इस मामले में सुनवाई करेंगे और CCA लगाने पर अंतिम निर्णय लेंगे। यदि CCA लगता है, तो देवा गुप्ता के समर्थक इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रशासन के इस कड़े एक्शन से जिले के अपराधियों और राजनीतिक गलियारों में भारी खलबली मची है
रिपोर्ट!अमरजीत सिंह
