डोटोपार में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 920 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती जब्त
बालोद, 4 नवंबर 2026। थाना सनौद पुलिस ने ग्राम डोटोपार में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 920 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डोटोपार में कुछ लोग ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ा। उनकी पहचान ओकार निषाद (37), कमलेश सेन (27) और ढालेंद्र नेताम (35) के रूप में हुई है। तीनों ग्राम डोटोपार, थाना सनौद के निवासी हैं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी माया शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह के नेतृत्व में की गई। सनौद पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

