कोलिहामार में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2,900 रुपये नकद जब्त

कोलिहामार में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2,900 रुपये नकद जब्त
बालोद, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरूर पुलिस ने ग्राम कोलिहामार में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,900 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोलिहामार में उचित मूल्य की दुकान के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंत यादव (26), कोमल देशलहरे (28) और वेद प्रकाश पटेल (26) के रूप में हुई है। तीनों ग्राम कोलिहामार के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी माया शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
