अमित जोगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजयुमो ने थाना बालोद में सौंपा शिकायत ज्ञापन
बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा, शहर मंडल बालोद के अध्यक्ष राहुल सोनी के नेतृत्व में 05 नवंबर 2026 को थाना बालोद पहुंचकर अमित जोगी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शिकायत ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर राहुल सोनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध इस प्रकार की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजयुमो ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। सार्वजनिक जीवन में सभी को भाषा की मर्यादा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, भाजयुमो जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला सह मीडिया प्रभारी यश राजपूत, एल्डरमैन जागेश्वर ढीमर, टेशांत देशमुख, विराट राजपूत, जीत यादव, भाजयुमो महामंत्री कमल बजाज, तुषार ढीमर, अमित बिसाई, अंश योगी, चित्रांश देशमुख, योगु ठाकुर, गौतम माधवानी सहित भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



