वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी
आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी ) वरुणा जोन ,राजेश कुमार पाण्डेय,के निर्देशन में क्षेत्र में पैनी नजर रखते हुए विशेष सुरक्षा व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी प्रभारी ,जितेंद्र कुमार,व कांस्टेबल ,लालजी सरोज,ने मय फ़ोर्स के साथ प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई और प्रेशर हॉर्न व अवैध हूटर उतरवाए गए। यातायात को सुचारु रखने के लिए अवैध ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई। डीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय, ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।
