पीलीभीत समस्त थानों की महिला अधि0/पुलिसकर्मियों व एन्टी रोमियो टीमों द्वारा धार्मिक स्थल, बाजारों, प्रमुख मार्गों आदि पर की जा रही चेकिंग महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक

पीलीभीत आज दिनांक 21.07.2022 को शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा धार्मिक स्थल/सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चालाया गया।
नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया व टेम्पलेट वितरण किए गये।
रिपोर्ट फूल चन्द राठौर
इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत