*💐💐प्रेस नोट💐💐*
थाना यातायात, जिला राजगढ़
दिनांक:- 23/07/2022
*स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों को सड़क नियमों का पाठ पढ़ाया*
*यातायात नियमों के प्रति जिला पुलिस के प्रयास लगातार जारी*

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 दौरान शिक्षा अर्जन करने वाले बच्चों को यातायात व्यवस्था के बारे में समझाइश देने हेतु जिला पुलिस कप्तान श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे )के निर्देशन में जिले की यातायात पुलिस टीम लगातार तत्परता से कार्रवाई कर रही है।
स्कूली बच्चे स्कूल वेन एवं बसों सहित निजी वाहनों से भी स्कूल जाते है, इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के नेतृत्व में टीम द्वारा वाहन चेकिंग के साथ-साथ बस संचालकों एवं बच्चों को लाने ले जाने वाले माता-पिता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है।
इसी दौरान मानसून की दस्तक के साथ ही अधिक बारिश होने से अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए भी लोगों को समझाईश दी जा रही है इसी सिलसिले में आज शहर के स्कूलों में जाकर बच्चों को
यातायात नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया एवं सड़क दुर्घटना से होने वाले शारीरिक और आर्थिक नुकसान से अवगत कराया गया।
बस संचालकों को सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए क्षमतानुसार बच्चों को लाने ले जाने के साथ-साथ बसों में अनिवार्यत CCTV कैमरा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट ऐड बॉक्स रखने के लिए अपील की गई ।
–
संवादाता महेश श्रीवास्तव सारंगपुर की रिपोर्ट