माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी व सरोसी माग् के बन्दा के पास मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के नीचे तालाब में पलट गया चालक परिचालक को राहगीरों की सहायता से घायल अवस्था में बाहर बड़ी मुश्किल से निकाला गया घायलों को एक नजदीक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया मामूली चोटे होने से घर भेज दिया गया।
हमीरपुर जिला निवासी व विदोखर थाना सुमेरपुर चालक शिव धार पुत्र भरोसे व परिचालक अमर नाथ पुत्र प्रहलाद ने बताया कि हमीरपुर से मौरंग लादकर बहराइच लेकर जा रहे थे। तभी चकलवंशी व सरोसी माग् के बन्दा के पास ट्रक मोड होने से अनियंत्रित होकर रोड के नीचे तालाब में पलट गया मालिक को फोन कर जानकारी दी है।
गाड़ी बुरी तरह ध्वस्त हो गया है। करीब पचास हजार का नुक़सान होने का आशंका है