ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रायसेन में बजरंग दल द्वारा प्रमुख मार्गों से निकाली शौर्य यात्रा ,जगह जगह फूलों की बरसा कर किया स्वागत

```

रिपोर्ट उपेंद्र कुमार गौतम रायसेन
रायसेन।बजरंग दल जिला इकाई रायसेन द्वारा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया।8 जनवरी रविवार को दोपहर 3 बजे चिड़िया टोल वन परिसर से गाजेबाजों के साथ यह शौर्य यात्रा में विहिप के संतोष श्रीवास्तव शामिल हुए।रविवार को दोपहर पूजन अर्चना आरती के बाद शौर्य यात्रा शुरू हुई।बजरंग दल के बद्री प्रसाद पाराशर, पुष्पाल सिंह राठौर दौलत लोंगवानी आदि शामिल हुए।
यह रहे आकर्षण के केंद्र….
सूर्य यात्रा में आगे आगे जीप में भगवा झंडे फहरा रहे थे इसके पीछे बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में दंड लाठियां और तलवार बल्लम कतरने आदि कंधों पर रखकर चल रहे थे। इस दौरान देश का बल बजरंग दल जय जय श्री राम वीर बजरंग बली की जय भारत माता की जय जय वन्दे मातरम के जयकारे लगाते हुए अनुशासन बद्ध तरीके से चल रहे थे।शौर्य यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने फूल बरसा का जोरदार स्वागत किया। समापन अवसर पर बजरंग दल के संतोष श्रीवास्तव बद्री प्रसाद पाराशर ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा के लिए बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद मिलजुल कर काम कर रही है अगर किसी ने हिंदुओं की तरफ जरा सी भी आंख उठाकर देखा तो उन विघ्न संतोषी ताकतों का हम डटकर मुकाबला करेंगे।हिंदू संगठन एक है एकता के साथ काम कर रहे हैं ।एक दिन भारत दुनिया का विश्व गुरु बनेगा। सत्ता संगठन भी विहिप आरएसएस और बजरंग दल के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *