हिन्दवी स्वराज्य संकल्पिका राजमाता राष्ट्रमाता जीजाऊ एवं सम्पूर्ण विश्व में हिन्दू तत्वज्ञान का प्रभावशाली प्रचार करने वाले राष्ट्रपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज गंगाखेड तालुका के खंडाली (रोकडेश्वर) में राजमाता जीजाऊ और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओ की पूजा करके अभिवादन किया गया।
इस कार्यक्रम में इसाद गाव के रामेश्वर भोसले मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद थे।
साथ ही इस अवसर पर बाल व्याख्याता राधिका कदम ने जीजामाता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम मे अक्षय भिसे, बालासाहेब भोसले,किशनराव पवार, पूर्व सरपंच मोतीराम कोल्हे, अच्युत महाराज, राम कोल्हे, धीरज पवार, विष्णुदास भोसले, योगेश भोसले, मुंजाभाऊ भोसले, सुदीप पवार, उद्धव भोसले और आरडी भोसले के साथ गांव के कुछ बुजुर्गों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अनेक व्यक्ति, अनेक युवा एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
इंडियन टीव्ही न्यूज के लिये रिपोर्टर प्रेम सावंत की रिपोर्ट