शिमला ग्रामीण से निर्वाचित विधायक श्री विक्रमादित्य सिंह को श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल में लोक निर्माण विभाग व युवा सेवा एवं खेल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। संभवत हिमाचल के इतिहास में किसी युवा मंत्री को इस महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी देने का इतिहास बन चुका है। लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय के मिलने से धरोगड़ा-दलोग घाटी सड़क निर्माण पर पड़ी कु दृष्टि भी समाप्त होती नजर आ रही है। बता दें कि वर्ष 2013-17 के मध्य तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के धरोगड़ा प्रवास के दौरान इस सड़क निर्माण का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ हुआ था। मगर 2017 में जयराम सरकार के बनते यह सड़क निर्माण कार्य बंद हो गया। स्थानीय जनता ने तत्कालीन सरकार से बार-बार आग्रह कर इस सड़क कार्य को प्रारंभ करने का निवेदन किया मगर कार्य प्रारंभ ना हो सका? जिससे स्थानीय जनता में भारी रोष देखने को मिल रहा था?श्री विक्रमादित्य सिंह जी के लोक निर्माण मंत्री बनने से इस सड़क निर्माण का रास्ता प्रशस्त होता नजर आ रहा है क्योंकि इस सड़क निर्माण का स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी का सपना था? इस सड़क निर्माण से जहां एक और शिमला की दूरी 20 से 25 किलोमीटर कम हो सकेगी वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के बागवानी एवं किसानों को अपनी फसल मंडियों तक ले जाने में आसानी रहेगी जिससे उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सकेगी।
ओमप्रकाश शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ शिमला