ब्यूरो चीफ पवन कुमार जोशी
रायसिंहनगर(श्री गंगानगर) नारायण सेवा समिति द्वारा पुलिस थाना रायसिंहनगर के तत्वाधान मे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा मुक्ति जन जागरण कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय पुलिस थाना रायसिंहनगर परिसर से सात दिवसीय रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और साथ ही युवाओं को नशे के शिकार होने से बचने व जागृत करने के लिए आह्वान किया। इस रथ यात्रा व रैली को थाना पुलिस से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारी लाल मीणा, पुलिस उप अधिक्षक अन्नू बिश्नोई,थाना प्रभारी श्री गणेश बिश्नोई, समिति अध्यक्ष बजरंग कंदोई, समिति सदस्य दीपक सिंघल, सुनील चावला, इंद्राज, थाना स्टाफ, द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया और स्कूली विद्यार्थियों को लड्डू वितरण भी किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। ज्ञात रहे की राज्य सरकार और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशे के विरुद्ध देश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत इन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।