श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आचार्य श्री विनोद जी शर्मा भदवास वाले के मुखारविंद से ग्राम इसरथुनी में किया गया।
जो हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन रखा गया जिसमें हजारों की संख्या में भागवत गीता श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रति वर्षानुसार भागवत कथा इस वर्ष के आयोजक परिवार श्री वजेरामराम जी पाटीदार मकाती के द्वारा विधिवत हवन पूजन ग्राम डेलनपुर की ओर से करवाया गया । इस गौशाला में लगभग10,15 कर्मचारियों के साथ रोज निकटवर्तियों महा भावी के द्वारा कार्य कर संचालित किया जा कर गौमाता की सेवा कर समिति व पास के गांवों द्वारा ,इसरथुनी, धामनोद, डेलनपुर, पलसोड़ा बंजली ,के लोगो ने विशेष भूमिका का निर्वाहन किया हैं ।
गो शाला में मध्य्प्रदेश शासन के द्वारा दी जा रही राशि कम तथा अ नियमितता के अभाव में आसपास के गोधर्मीयों द्वारा कई हज़ारो रुपये का दान दीया जा रहा हैं । विशेष अतिथि के रूप में रतलाम जिला नगर पालिका के महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल,प्रकाश जी कोठारी, सतीश जी कोठारी रतलाम तथा दिनेश जी व्यास घटवास वाले उपस्थित रहे।
आज महा प्रसादी का वितरण किया जाकर गौशाला में भगवत कथा का समापन कर संक्रांति के अवसर पर आज पूर्णाहुति हुई जो आम गौरक्षा संस्थान तथा आस पास के इलाके में एक बे मिसाल उपलब्धि है। *जिसके अंतर्गत रतलाम के श्री प्रकाश ट्रेडर्स की ओर से गौशाला के लिए 1 ट्रैक्टर 2 ट्रालियां तथा 1 सुखला बनाने की रीपर मशीन, पंचमुखी हनुमान गोशाला इसरथुनी में दान स्वरूप देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया *। भोजन महा प्रसादी के साथ अंतिम चरण में आरती के पश्चात भागवत महारानी को विधिवत बेंड बाजे व DJ के साथ शोभा यात्रा निकाली गई ,गाँव इसरथुनी मे राधा कृष्ण मंदिर पर विराजित किये गए ।
इंडियन टी वी न्यूज़ ब्यूरो चीफ
दौलत पाटीदार डेलनपुर जिला रतलाम ।