भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई सामाजिक जनजागृति रथ पूरे नगर खनियांधाना में डीजे ढोल नगाड़ों के साथ बड़े धूमधाम से निकाली गई जिसमें समस्त क्षेत्रीय साहू समाज के लोग उपस्थित रहे खनियांधाना साहू समाज द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत कृषि मंडी खनियांधाना पर धूमधाम से किया गया और रथयात्रा में साहू समाज की महिलाएं सिर पर घट कलश लेकर रथयात्रा में शामिल हुई भी पुरूष हांथों में ध्वजा लेकर चल रहे थे रथयात्रा नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए साहू समाज मंदिर पर पहुंची जहां पर खनियांधाना साहू समाज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया|
खनियांधाना साहू समाज अध्यक्ष ने बताया कि मां कर्मा बाई जनजागृति यात्रा के नगर आगमन के पश्चात रथ में बैठे श्री जगन्नाथ स्वामी एवं मां कर्मा बाई की पूजा अर्चना के बाद यात्रा कृषि मंडी से होकर भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई मंदिर खनियांधाना में पहुंची
जिसमें समस्त क्षेत्रीय साहू समाज एवं महिलाएं शामिल रही लोगों द्वारा जगह जगह रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहे रथ यात्रा के समापन पर मां कर्मा बाई मंदिर पर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
खनियांधाना से आरती झा की रिपोर्ट