इंडियन टीवी न्यूज़ शहडोल संभाग से संवाददाता घनश्याम शर्मा की रिपोर्ट
शहडोल.. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुंदरी में 27 से 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर घंटों मशक्कत करने के बाद महिला की शिनाख्त सरिता सोनवानी के रूप में हुई है हालांकि महिला की मौत किन कारणों से हुई है लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए लग रहा है कि शायद महिला के साथ दुष्कर्म करके महिला को सड़क किनारे फेंक दिया गया है, शव का पंचनामा कर अन्य जांच शुरू किए जाने की बातें कहीं गई है पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद वस्तुस्थिति सामने आएगी।