प्रशासन शहरों के संग पट्टा अभियान के तहत धनेश्वर पंचायत के ग्रामीणों को पट्टा जारी नहीं करने पर ग्राम वासियों में पंचायत प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त!
बून्दी @ 18 जनवरी को बूंदी क्षेत्र के धनेश्वर पंचायत से ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन सँग पट्टे अभियान के तहत पट्टे जारी नहीं करने पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया! धनेश्वर पंचायत से किसान मुकेश सुवालका ने बताया की हम धनेश्वर पंचायत में 70 वर्षों से निवास कर रहे हैं तथा आसपास के बचे हुए लोगों को पट्टे जारी कर चुके हैं पंचायत के द्वारा मगर खसरा संख्या 162 एवं 267 पर बने हुए मकानों के पट्टे जारी नहीं कर पा रही है पंचायत के द्वारा यह आबादी क्षेत्र होते हुए पंचायत के द्वारा पट्टे नहीं बनाने पर आज समस्त ग्राम वासियों द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया! इस दौरान धर्मराज कवर जानकीलाल हरि प्रकाश पहलाद राजाराम नंदकिशोर सत्यनारायण कमल आदि उपस्थित रहे!
संवाददाता @पुरुषोत्तम बूंदी