बून्दी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार को जिले भर में गरिमापूर्ण ढंग से धूमधाम से मनाया गया। 74वे गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह खेल संकुल स्टेडियम बूंदी में आयोजित हूवा।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चांदना ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। और उसके बाद स्कुली , छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान मंत्री द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिले भर में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि , जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कॉलेज और स्कुली छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से झांकी प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में युवा जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी, एडीएम मुकेश कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक जय यादव, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, जिला प्रमुख चंद्रावती कँवर,सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता पुरुषोत्तम बूंदी