गंगाखेड तालुक के झोला स्थित बौद्ध विहार में हर वर्ष की तरह इस बार भी 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झोला गाँव की सरपंच श्रीमती.वृशाली प्रताप मुरकुटे के हाथों डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं की पूजा की और वृषाली मुरकुटे के हाथों ध्वजारोहण किया गया।
वर्ष 2014 में झोला में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्कालीन तालुका अध्यक्ष यशवंत मस्के सर के मार्गदर्शन में तत्कालीन शाखा अध्यक्ष प्रेम सावंत एवं उनके साथियों ने बौद्ध विहार मे ध्वजारोहण कार्यक्रम का प्रारंभ किया।
तब से यह खूबसूरत आयोजन झोला के बौद्ध विहार में होता आ रहा है यह हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस वर्ष भी यह कार्यक्रम भारतीय बौद्ध महासभा एवं अखिल भारतीय पैंथर सेना शाखा झोला के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम मे झोला नगरी की सरपंच श्रीमती.वृषाली मुरकुटे इनके साथ ग्रामपंचायत के सभासद,प्रताप मुरकुटे,शालेय व्यवस्थापन समिती के अध्यक्ष,संत भगवान बाबा मित्र मंडल के पदाधिकारी,डॉ.रत्नाकर गुट्टे काका मित्रमंडल के तालुकाध्यक्ष धनंजय भेंडेकर,ऑल इंडिया पँथर सेना के पदाधिकारी,भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी,जिल्हा परिषद स्कूल के मुख्याध्यापक माणिकराव नागरगोजे और शिक्षकवृंद,शालेय विद्यार्थीयों के साथ गाव के प्रतिष्ठित नागरिक एवं बौद्ध उपासक बडी संख्या मे उपस्थित थे।
इंडियन टीव्ही न्यूज के लिये रिपोर्टर प्रेम सावंत की रिपोर्ट