ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जौनपुर। बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया

```

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है । घायल युवक विधायक लकी यादव का करीबी बताया जा रहा है । युवक की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है । वारदात के पीछे बालू मंडी में वर्चस्व की जंग बताई जा रही है। वही बदमाशों ने एसएसपी जौनपुर अजय साहनी को खुली चुनौती देते हुए घटना को अंजाम देकर फरार हो गए अभी तक पुलिस के हाथ खाली। वहीं पुलिस के अनुसार 3 यूवको की पहचान कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैबता दें कि जिले के लाइन का थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर स्थित बालू मंडी के समीप आज बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए शैलेश यादव उर्फ लालू जो मडियाहू का रहने वाला है उसको करीब 3 गोलियां मारकर घटनास्थल से बदमाश हुए फरार हो,फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा वही घटना की जानकारी होने पर मल्हनी सपा विधायक लकी यादव जिला अस्पताल घायल का हाल-चाल जानने के लिए समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां समर्थकों का हुजूम भी जिला अस्पताल जमा रहा फिलहाल घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

जौनपुर से ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *