जिला ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार
कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज के वार्षिक चुनाव 2023 का चुनाव पीठासीन अधिकारी अशोक चंद्र जैन, के नेतृत्व में कन्नौज बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराया गया।
जिस में कुल वोटरों की संख्या 649 थी। लेकिन 603 मतदाताओं ने अपना मताधिकार किया।
जिसमें अध्यक्ष पद के 4 दावेदार मैदान में उतरे जिसमें विजय कुमार सारस्वत को 298 वोट मिले। विजय कुमार सारस्वत ने अपने प्रतिनिधियों को 167 वोटो से पछाड़ कर जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे तीन प्रत्यासी मैदान में उतरे ,अशोक कुमार एवं राजेंद्र यादव ने अपने प्रति द्वंदी जितेंद्र कुमार को पछाड़ कर दोनो प्रत्यासी उपाध्यक्ष पद की कमान संभाली।
वही महासचिव के पद पर सत्येंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को 84 वोटों से पीछे छोड़ते हुए महासचिव का पद हासिल किया। कोषाध्यक्ष मोहित कुमार वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी श्यामसुंदर मिश्रा 122 पछाड़कर कोषाध्यक्ष पद की कमान संभाली।